महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चौपाल लगाकर किया गया जागरूक

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चौपाल लगाकर किया गया जागरूक

जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम पंचायत जगापट्टी के परसीपुर गांव में महिलाओं के सुरक्षा को लेकर चौपाल लगाई गयी। चौपाल में नुक्कड़ नाटक के जरिए महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर महिला एसआई नेहा सिंह ने कहा कि महिलाएं समाज के दुश्मनों का डटकर सामना करें। कोई दिक्कतें हो रही हो तो 1090 या 112 पर फोन कर जानकारी डालें। किसी भी परिस्थिति में इन नंबरों पर कॉल कर मदद ली जा सकती है। महिला आरक्षी आराधना व आरक्षी सोनी यादव ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से चर्चा की।
महिला कांस्टेबल आराधना ने तमाम महिलाओं के बीच घरेलू हिंसा, एसिड अटैक, दहेज उत्पीड़न जैसे तमाम मुद्दों व समस्याओं के निराकरण पर जानकारी दी। महिलाओं व छात्राओं को शोहदों से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबर वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 व साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में उपस्थित महिलाओं और पुरुषों को जानकारी दी।
जगापट्टी के ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव ने कहा कि गांव में हमेशा प्रेम मोहब्बत से रहना चाहिए। सुरक्षा के लिए इमरजेंसी काल का निःशुल्क लाभ उठाएं। इस अवसर पर नीलम देवी, आशा देवी, उर्मिला देवी, किरन देवी, उजाला देवी, दुर्गावती देवी, जमूरता देवी, रिंकी माली, शीला देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं। संचालन क्षेत्र पंचायत सदस्य उर्मिला पासवान व धन्यवाद शीला देवी ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent