ओवरटेक करते आटो पलटा, चालक गम्भीर रूप से घायल
मनीष चौधरी
टूंडला, फिरोजाबाद। जनपद मुख्यालय की ओर से आ रहे टेंपो चालक ने ओवरटेक करते समय संगम मैरिज होम टूंडला के समीप अचानक आटो पलट गया जिससे टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए सीएससी टूंडला पर भेजा गया।
जानकारी के अनुसार वीरेंद्र पुत्र गुत्ता राम निवासी सैया थाना तेहरा आगरा अपना लोडर टैम्पो फिरोजाबाद से लेकर आगरा अपने घर जा रहा था। उसी दौरान संगम मैरिज होम फिरोजाबाद रोड टूंडला के समीप ओवरटेक करते समय आटो पलट गया जिससे ओटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी टूंडला पर भेजा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












