अमर शहीद मेजर पंकज की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि
हरदोई। अमर शहीद मेजर पंकज पांडेय की प्रथम पुण्यतिथि पर डा. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय अल्लीपुर के छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया एवं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके साथ बिताये पलों को याद करते हुए डॉ. शीर्ष शील विपिन ने मेजर साहब जहां एक ओर, भारत माता के सच्चे सपूत थे तो परिवार के अग्रज के चलते थे तो अनुजो के सदैव प्रेरित करने वाले प्रेरणा पुजं थे।
डॉ. शशिकान्त पाण्डेय ने कहा कि मेजर साहब का व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली और शालीनता से भरा था कि एक बार जो उनसे बात कर लेता बिना प्रभावित हुये नहीं रह सकता था। इस अवसर पर आनन्द विशारद, डॉ.रश्मि द्विवेदी, किरन सहित समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, छात्र व छात्राओं ने पुष्पार्चन किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












