‘शिक्षा में कला’ कार्यशाला का जवाहर नवोदय विद्यालय चौरसिया में हुआ शुभारम्भ

‘शिक्षा में कला’ कार्यशाला का जवाहर नवोदय विद्यालय चौरसिया में हुआ शुभारम्भ

शिक्षा के साथ बच्चों की कला प्रतिभा को निखारना भी जरूरी: प्राचार्य
राकेश कुमार
कैमूर, भभुआ (बिहार)। ‘शिक्षा में कला’ कार्यशाला का शुभारंभ जवाहर नवोदय विद्यालय चौरसिया में सोमवार को विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद उपाध्याय की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने बताया कि 10 दिवसीय मूर्तिकला कार्यशाला का आयोजन 28 सितंबर से 17 अक्टूबर तक किया गया है। इस कार्यशाला के तहत मूर्तिकला की बारीकियों को बच्चों को बताने के लिए बीएचयू के प्रसिद्ध मूर्तिकार गुलशन कुमार को बुलाया गया है, जिनके द्वारा बच्चों को कुशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान विद्यालय के उप प्राचार्य श्री राम सिंह खेल प्रशिक्षक एसएस यादव, कला शिक्षक विनय कुमार मौर्य और अन्य शिक्षकों द्वारा बच्चों के मनोबल को बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे बच्चों में एक विशेष प्रकार की कला-कौशल उत्पन्न कर उन्हें जागरूक किया जा सके। इस अवसर पर पीटी शिक्षक एसएस यादव ने छात्रों को जागरूकता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि आज के बदलते परिवेश और पाश्चात्य संस्कृति के लिए युवाओं का आकर्षण ग्लैमर के साथ मोबाइल संस्कृति ने कला लोक संस्कृति को लुप्त होने की कगार पर पहुंचा दिया है। ऐसे समय में लोक संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कला क्षेत्र आज एक उद्योग बन चुका है इसमें कैरियर की अपार संभावनाएं हैं इज्जत है शोहरत है पैसा है सम्मान है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ कला व खेल गतिविधियां अति आवश्यक है जिससे बच्चे स्वस्थ रहने के साथ परिश्रमी,दृढ़ एवं आत्मविश्वासी बनाकर आगे बढ़ने का हौसला कायम रखें। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित छात्रों ने उत्साह से भाग लिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला