फर्जी बैंक खोलकर पैसे हड़पने वाला गिरफ्तार
फर्जी बैंक खोलकर पैसे हड़पने वाला गिरफ्तार
अजय जायसवाल
गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र में फर्जी बैंक खोलकर आम जनमानस से अपने बैंक में पैसा जमा करा कर करोड़ों रुपए लेकर रफूचक्कर हो जाने वाले अभियुक्त को पिपराइच पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसके संबंध में पिपराइच थाने में धारा 419, 420, 406, 467, 468, 471 IPC से संबंधित मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसमें अभियुक्त वाजिद अली पुत्र जकाउल्लाह निवासी गेहुअन्वा थाना पनियरा जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने बताया कि पूर्वाचल जन सेवा किसान संस्थान नाम से फर्जी बैंक खोलकर आम जनमानस से पैसे अभियुक्त वाजिद अली पुत्र जकाउल्लाह निवासी गेहुअन्वा थाना पनियरा जनपद महराजगंज जमा करा रहा था जिसके संबंध में धारा 419, 420, 406, 467, 468, 471 IPC दर्ज किया गया था। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनूप तिवारी, उपनिरीक्षक अनीस शर्मा, हे0का0 रविन्द्र सिंह, का0 भानू सिंह शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।