67 लड़कियों को फोन और वीडियो कॉल कर परेशान करने वाला गिरफ्तार

67 लड़कियों को फोन और वीडियो कॉल कर परेशान करने वाला गिरफ्तार

प्रयागराज, (पीएमए)। प्रयागराज समेत दस जिलों की 67 लड़कियों को कॉल करके परेशान करने वाला युवक धूमनगंज का निकला। वूमन पॉवर लाइन की टीम ने उसके खिलाफ मिली शिकायतों के आधार पर पुलिस की मदद से छापेमारी करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आटो चालक के खिलाफ साइबर अपराध का पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
मुंडेरा, धूमनगंज निवासी विनोद श्रीवास्तव उर्फ विक्की के खिलाफ कई महिलाओं ने 1090 पर शिकायत दर्ज कराई थी। केवल लखनऊ में 17 महिलाओं ने फोन कर प्रताड़ित करने वाले व्यक्ति का नम्बर दिया था। लगातार एक ही नम्बर से अभद्र कॉल किए जाने पर पुलिस उसकी तलाश सार्विलांस की मदद से कर रही थी। कॉल डिटेल में मैसेज और फोन करने वाले व्यक्ति की लोकेशन धूमनगंज में मिली। जिसके आधार पर वूमन पॉवर लाइन की टीम मंगलवार को प्रयागराज पहुंची। धूमनगंज पुलिस ने आरोपी विनोद श्रीवास्तव को उसके घर के पास से पकड़ा। पूछताछ में विनोद ने बताया कि वह महिलाओं से बात करने का शौकीन है। इसलिए उसने फर्जी आईडी पर सिम कार्ड हासिल किया था। वह मनचाहा नम्बर मिलाता था। फोन अगर महिला ने उठाया तो वह नम्बर सेव करने के बाद उस पर लगातार फोन करता था। इस तरह से वह दर्जनों महिलाओं को कॉल कर परेशान कर चुका है। विनोद के खिलाफ लखनऊ में 17, कानपुर में 12, प्रयागराज में छह, बलिया में पांच, सीतापुर में चार, बाराबंकी में तीन, रायबरेली, गोण्डा, उन्नाव, गोरखपुर, सुलतानपुर, इटावा, फर्रुखाबाद, बनारस, गाजीपुर, एटा, झांसी, जालौन, आजमगढ़, मिर्जापुर, अम्बेडकरनगर और हमीरपुर से शिकायतें आईं थीं।

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent