व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार की बदतमीजी बर्दाश्त नहीं: संतोष गुप्ता
रेस्टोरेंट प्रकरण में व्यापारियों ने एकजुट होकर जताया विरोध, पुलिस को सौंपा ज्ञापन
तेजस टुडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई (जालौन)। झांसी रोड स्थित तड़का रेस्टोरेंट के मालिक विशाल गुप्ता के साथ हाल ही में हुई गाली-गलौज व बदसलूकी की घटना के विरोध में शनिवार को व्यापारी एकजुट होकर सामने आये। उन्होंने पीड़ित व्यापारी को हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए कोतवाली पहुंचकर संबंधित प्रकरण की शिकायत दर्ज कराई।
व्यापारी नेता संतोष गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि “व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार की बतमीजी और अभद्रता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन को सख्ती से ऐसे मामलों में कार्यवाही करनी होगी। “व्यापारियों का जत्था पहले तड़का रेस्टोरेंट पहुंचा जहां उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक विशाल गुप्ता से घटना की जानकारी लेते हुये सांत्वना दिया। इसके उपरांत सभी व्यापारी कोतवाली उरई पहुंचे और कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कोतवाली प्रभारी ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर व्यापारी नेता सुनील शिवहरे, बृजकिशोर गुप्ता, हरी बुधौलिया, नामित अवस्थी, संजीव सिपोलिया, राजकुमार अग्रवाल, विजय गुप्ता, उमेश शर्मा समेत तमाम व्यापारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









