अनूप शर्मा को अभिनेत्री जय प्रदा ने गोल्डन स्टार आइकॉन अवार्ड से किया सम्मानित
आरके धनगर
वृंदावन, मथुरा। ब्रज की कला व संस्कृति के संरक्षण व सम्वर्धन के लिए अनवरत प्रयासरत डॉ अनूप शर्मा को सुप्रसिद्ध अभिनेत्री व पूर्व सांसद श्रीमति जया प्रदा द्वारा ग़ाज़ियाबाद में अवीवा कीऑन प्रा.लि द्वारा आयोजित गोल्डन स्टार आइकॉन अवार्ड समारोह के अंतर्गत ’मोस्ट इन्स्पाइरिंग आर्ट एंड कल्चर प्रमोटर’ से सम्मानित किया गया। समारोह में देश की अनेकों विशिष्ट विभूतियों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा सांसद अनिल अग्रवाल, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाज़रा, साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा, सहारा मीडिया से रमेश अवस्थी, न्यूज़ 24 उ प्र से जेकब मैथु, सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री रामवीर सुतार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। श्रीमति विभा तिवारी व अविनाश तिवारी के संयोजन में आयोजित इस सम्मान समारोह का संचालन सुश्री भावना शर्मा ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













