पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर वृद्ध महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ | #TEJASTODAY

Jayesh Badal ललितपुर। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग के निर्देशानुसार अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए जब पुलिस चौकी विर्धा में तैनात इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ड्यूटी कर रहे थे तभी उन्हें टीला पुल के नीचे एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जब उन्होंने उसे रोककर पूछताछ की तो वह घबरा गया पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम गजेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम बरौदा थाना जखौरा हाल निवासी सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे नई बस्ती सदर कोतवाली क्षेत्र बताया। उन्होंने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक पुड़िया बरामद हुई जिसमें लगभग 140 ग्राम नशीला पाउडर मौजूद था। सदर कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले को संज्ञान में लेकर आरोपी के खिलाफ 21/22 एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीकृत कर कार्रवाई की है।

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के इमामपुर बाजार स्थित शांति शिक्षण संस्थान स्कूल के प्रबन्धक ने कक्षा आठ तक के छात्रों के तीन महीने का शिक्षण शुल्क माफ करने का निर्णय लिया है। प्रबंधक सुजीत वर्मा ने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए शिक्षण शुल्क माफी का निर्णय लिया गया है। जिसमें अप्रैल से जून माह तक बच्चों के अभिभावकों को अब शुल्क देना नहीं है। यदि किसी भी अभिभावक ने शुल्क जमा किया है तो उसे नवीन सत्र शुल्क में समायोजित करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नवीन सत्र के लिए प्रवेश प्रारंभ हो गया है।

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की सुबह बृद्ध महिला ने घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर देखकर स्वजनों ने उपचार के लिए स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह जनपद सीमा से सटे सुल्तानपुर जनपद के अखंड नगर थाना क्षेत्र के मीरपुर परतापपुर गांव निवासी श्यामा देवी (65) पत्नी जय प्रकाश घर परिजनों की डांट फटकार से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर देखकर स्वजनों ने उपचार के लिए स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *