अंधेरी कोर्ट बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव सम्पन्न
अंधेरी कोर्ट बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव सम्पन्न
मुम्बई। अंधेरी कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में वकील बंधुओं ने इस वर्ष वार्षिक कार्यकारिणी समिति के लिए अध्यक्ष पद हेतु एडवोकेट प्रदीप शेट्टी, उपाध्यक्ष एड. एस.एन पांडेय, सचिव एड. राजेश पांडेय, सह सचिव एड. पी.के मिश्रा, खजीनदार एड. अश्विनी यादव, सदस्य एड. नीता शाह, एड. सुरेंद्र यादव, एड. मनीष शुक्ला, एड. सोनी तिवारी, एड. रमेश चंद्र तिवारी, एड. विपुला नाईक को चुना है।
अध्यक्ष प्रदीप शेट्टी ने कहा कि वकीलों के मान-सम्मान एवं कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामना देने वाले वकीलों में एड. बृजेश तिवारी, एड. मनोज पांडेय, एड. संतोष तिवारी नोटरी, एड. संजय चौबे नोटरी, एड. विनोद तिवारी नोटरी, एड. के.वी दुबे, एड. शिव प्रसाद मिश्रा, एड. अविनाश पांडेय, एड. प्रभाकर उपाध्याय, एड. शशि उपाध्याय, एड. शैलेश प्रजापति सहित नालासोपारा, वसई, विरार के समस्त वकीलों ने शुभकामनाएं दी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।