कार की टक्कर से मोपेड सवार वृद्ध की हुई मौत

कार की टक्कर से मोपेड सवार वृद्ध की हुई मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नानामऊ मार्ग स्थित पुलिया के पास सोमवार सुबह कार के टक्कर मारने से मोपेड सवार वृद्ध की मौत हो गई। मौत को लेकर परिजन बेहाल होते रहे। उधर जानकारी पर पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर आंबापारा गांव के रहने वाले वृद्ध रामपाल 58 पुत्र स्व कन्हई ग्रामीण क्षेत्र में डायरी व कलेंडर आदि बेच कर भरण पोषण करता था। सोमवार दोपहर वृद्ध रामपाल मोपेड से नानामऊ मार्ग स्थित लालूबाबा मेला में जा रहे थे। तभी नानामऊ पुलिया के पास कार के मोपेड में टक्कर मारने से वृद्ध जख्मी हो गया। घायल को सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इमर्जेंसी पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीस साल पहले पत्नी कमला की मौत हो चुकी है। वृद्ध रामपाल घर पर अविवाहित बेटी सीता व बेटे विनय के साथ रहते थे। वृद्ध का बेटा अजय बंगलौर में काम करता हैं। बेटे को पिता के मौत की खबर दे दी गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA