नगर निकायों में चला अवैध होर्डिंग्स हटाने का अभियान

नगर निकायों में चला अवैध होर्डिंग्स हटाने का अभियान

314 अवैध होर्डिंग्स व यूनिपोल हटाये गये
तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूंं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय अरुण कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में रविवार को जनपद बदायूँ की 07 नगर पालिका परिषद एवं 14 नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों द्वारा विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से लगाए गए छोटे,बड़े होर्डिंग व यूनिपोल आदि को हटाया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को चलाये गए अभियान में कुल 231 छोटे होर्डिंग्स व 78 बड़े होर्डिंग्स एवं 05 यूनिपोल अर्थात कुल 314 अवैध होर्डिंग्स हटाये गये हैं। नगरीय निकायों में समस्त अवैध होर्डिंग्स हटाने तक अभियान निरन्तर जारी रहेगा। उन्होंने नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में चलाए गए अभियान की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका परिषद, बदायूँ में छोटे होर्डिंग 30. बडे होर्डिंग 15 व यूनिपोल 04 कुल 48, उझानी में छोटे होडिंग 10. बडे होर्डिंग 2. कुल 12, ककराला में छोटे होडिंग 8, बडे होर्डिंग 02 कुल 10, बिल्सी में छोटे होर्डिंग 11, बडे होर्डिंग 5 कुल 16, सहसवान में छोटे होर्डिंग 22, बडे होर्डिंग 4 कुल 26, दातागंज में छोटे होडिंग 6, बडे होर्डिंग 4, यूनिपोल 02 कुल 12, बिसौली में छोटे होर्डिंग 12, बडे होर्डिंग 5 कुल 17, नगर पंचायत मुडिया में छोटे होर्डिंग 17, फैजगंज छोटे होर्डिंग 4, बड़े होर्डिंग 01 कुल 5. सैदपुर में बड़े होर्डिंग 4, वजीरगंज में बड़े होर्डिंग 5, इस्लामनगर में छोटे होर्डिंग 17 बड़े होर्डिंग 8 कुल 25, रूदायन में छोटे होर्डिंग 03 बड़े होर्डिंग 02 कुल 05, उसावां में छोटे होर्डिंग 20 बड़े होर्डिंग 1 कुल 21, उसहैत में छोटे होर्डिंग 10 बड़े होर्डिंग 5 कुल 15, अलापुर में छोटे होर्डिंग 8 बड़े होर्डिंग 2 कुल 10, सखानूँ में छोटे होर्डिंग 12 बड़े होर्डिंग 5 कुल 17. कछला में छोटे होर्डिंग 4 बड़े होर्डिंग 2 कुल 6, कुंवरगांव में छोटे होर्डिंग 6 बड़े होर्डिंग 3 कुल 9. गुलड़िया में छोटे होर्डिंग 4, एवं दहगवां में छोटे होर्डिंग 28 बड़े होर्डिंग 2 कुल 30 अवैध होर्डिंग्स हटाये गये हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार जनपद बदायूँ की समस्त नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों में कुल 231 छोटे होर्डिंग्स व 78 बड़े होर्डिंग्स एवं 05 यूनिपोल अर्थात् कुल 314 अवैध होर्डिंग्स हटाये गयें हैं। नगरीय निकायों में समस्त अवैध होर्डिंग्स हटाने तक अभियान निरन्तर जारी रहेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA