अमित अग्रहरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सौरभ अग्रहरी सचिव पद पर मनोनीत

अमित अग्रहरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सौरभ अग्रहरी सचिव पद पर मनोनीत

घनश्याम जायसवाल के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष को दी नववर्ष की शुभकामनाएं
पंकज मिश्रा
रायबरेली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल डलमऊ अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा को बुके व अंगवस्त्र पहनाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष ने डलमऊ व्यापार मंडल को मजबूत करने के लिए अमित कुमार अग्रहरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सौरभ अग्रहरि को सचिव के पद पर मनोनीत किया।

जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने सभी पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि किसी भी व्यापारी को डरने की जरूरत नहीं है। अपने अपने कर्तव्यों एवं नियमों का पालन करते हुए व्यापार करें। व्यापारियों के हित के लिए हमेशा हमारा संगठन तत्पर रहा है। हमेशा हमारा संगठन व्यापारियों के हक की लड़ाई लड़ी है।

व्यापारियों के हक के लिए हमारा संगठन जमीन पर भी उतरता रहा है, इसलिए किसी भी व्यापारी को डरने की जरूरत नहीं है। व्यापार के नियमों का पालन करते हुए व्यापार करें, हम और हमारा संगठन उनके साथ हैं। जिलाध्यक्ष ने घनश्याम जायसवाल अध्यक्ष व्यापार मंडल डलमऊ को बुके व अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent