नेशनल फेम अवार्ड से अम्बर, आशीष व अमन हुये सम्मानित
नेशनल फेम अवार्ड से अम्बर, आशीष व अमन हुये सम्मानित
जितेंद्र सिंह चौधरी
सकलडीहा, चंदौली। स्थानीय क्षेत्र सकलडीहा विकासखंड के नोनार तुलसी आश्रम निवासी एवं वाराणसी के पैरिक्सिआन मार्केट कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ अम्बर सिंह मौर्य रविवार को दिल्ली के होटल विवान्ता ताज में बालीवुड की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के हाथों नेशनल फेम अवार्ड प्राप्त हुआ। अम्बर सिंह मौर्य ने फोन वार्ता पर बताया कि यह साल का मेरा दूसरा अवार्ड है।
विगत दिनों मदर्स-डे पर मुंबई स्थित सहारा होटल में फिल्म अभिनेता अनुपम खेर के हाथों ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड आउटस्टैंडिंग वेल्थ इन्वेस्टमेंट एडवाइज ऑफ उत्तर प्रदेश मिल चुका है। अम्बर सिंह मौर्य ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय माता पिता के साथ अपने पैतृक गांव के सभी लोगों का आशीर्वाद बताया।