‘शिप्रा लॉन’ के बाद अब ग्रैण्ड रोमानिया में हुई चोरी

‘शिप्रा लॉन’ के बाद अब ग्रैण्ड रोमानिया में हुई चोरी

सूट-बूट पहने 3 शातिर स्टेज तक पहुंचे, खाना खाकर लिफाफों से भरा बैग पार किया
अजय जायसवाल
गोरखपुर। शहर में शादियों के सीजन में मैरिज हाउस से होने वाली चोरियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शिप्रा लॉन के बाद अब गोरखनाथ इलाके के बरगदवा में ग्रैंड रोमानिया मैरिज हाउस में चोरी हुई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। यहां शादी का प्रोग्राम चल रहा था। तभी 3 शातिर चोर बकायदा सूट-बूट पहने वहां पहुंचे। इनमें एक कम उम्र का लड़का है। जिस पर कोई शक न कर सके। लड़का स्टेज तक पहुंचा।

जबकि, उसके दो साथी उसे पीछे से फॉलो करते हुए नजर आ रहे हैं। स्टेज के ठीक बगल में गिफ्ट और निमंत्रण देने वालों के लिए स्टॉल लगाया गया था। चोर स्टॉल पर पहुंचा। वहां बैठ निमंत्रण नोट कर रहा युवक अपने रिश्तेदार को कुछ देर बैठने के लिए कहता है। दोनों उठकर खड़े होते हैं। इतने में चोर ने पलक झपकते ही लिफाफों से भरा बैग उड़ा दिया। बैग में करीब 1.25 लाख रुपए। एक सोने का नेकसेल और घर की चाबी थी। घटना 13 फरवरी की रात करीब 10 बजे की है। लिफाफों से भरा झोला उड़ाते ही युवक वहां से बाहर निकलने लगता है।

पीछे से उसके दो साथी भी गेट से बाहर आते हैं। उनमें से एक मैरिज हाउस पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड से हाथी भी मिलाया। फिर फरार हो गए। हालांकि, यह पूरा मामला मैरिज में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। शादी की फंक्शन राजेंद्रनगर बरगदवा रोड स्थित गैंड रोमानिया मैरिज हाउस से था। 13 फरवरी की रात बेटी की बारात मैरिज हाउस में पहुंच चुकी थी। तभी रात करीब 10 बजे वहां तीन शातिर चोर पहुंचे। परिवार के लोग बारातियों के स्वागत में व्यस्त थे। जबकि, बाराती मैरिज हाउस में लगे डीजे पर डांस कर रहे थे। दूसरी ओर खाना भी चल रहा था। बारात पहुंचने की वजह से मैरिज हाउस में भीड़ काफी अधिक हो गई थी। मैरिज हाउस में स्टेज के बगल में रिश्तेदारों का निमंत्रण लेने और उसे रजिस्टर पर नोट करने की जिम्मेदारी नागेंद्र ने अपने भांजे को दे रखी थी। बारात आने के कुछ देर बाद वहां तीन युवक पहुंचे।

इनमें एक युवक की उम्र काफी कम थी। तीनों तैयार थे। देखने में ऐसा लग रहा था, जैसे कोई रिश्तेदार हैं। मैरिज हाउस में पहुंचते ही तीनों एक-दूसरे से अलग हो गए। एक जाकर सोफे पर बैठ गया। जबकि, दो उसके साथ उसे फॉलो कर रहे थे। इस बीच सबसे छोटा युवक जाकर निमंत्रण वाले स्टॉल के पास खड़ा हो गया। तभी वहां बैठे नागेंद्र को किसी काम के लिए बाहर जाना था। भांजे ने अपने एक दूसरे रिश्तेदार से कुछ देर स्टॉल पर बैठने को कहा। बाहर जाने के लिए जैसे ही भांजा खड़ा हुआ और दूसरा रिश्तेदार कुर्सी पर बैठता, इन चंद सेकेंड में चोर ने लिफाफों से भरा बैग उड़ा दिया। वो सबके सामने बैग लेकर फरार हो गया।

वापस लौटने पर जब भांजे से रिश्तेदार ने बैग के बारे में पूछा, तो उसने बताया, तुम्हारे पीछे ही तो एक लड़का लेकर निकला है। मुझे लगा वो तुम्हारे साथ है। कुछ देर में यह बात परिवार के लोगों को पता चली तो उन्होंने इसकी शिकायत मैरिज हाउस संचालक से की। मैरिज हाउस प्रबंधन ने जब CCTV चेक किया तो पूरा नजारा कैमरे में कैद मिला। नागेंद्र श्रीवास्तव ने बताया, बैग के साथ ही मेरे घर की पूरी चाबी भी चोर ले गए। घर आकर मुझे पूरे मकान का लॉक चेंज कराना पड़ा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला