खोये लैपटाप को बरामद कर उपनिरीक्षक देवेन्द्र ने राजू को दिया तोहफा | #TejasToday

खोये लैपटाप को बरामद कर उपनिरीक्षक देवेन्द्र ने राजू को दिया तोहफा | #TejasToday

जौनपुर। अच्छे कार्यों के लिये आये दिन सुर्खियों में रहने वाले उपनिरीक्षक देवेन्द्र दुबे ने एक लड़के के खोये लैपटाप को बरामद करके उसे होली का तोहफा दे दिया। मालूम हो कि समीपवर्ती जनपद आजमगढ़ के गोसड़ी-नन्दाव निवासी कैलाश पाण्डेय का पुत्र राजू पाण्डेय का लैपटाप नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के टीडी कालेज पुलिस चौकी अन्तर्गत खो गया। इसको लेकर पीड़ित 3-4 दिन पहले चौकी प्रभारी बनाये गये उपनिरीक्षक देवेन्द्र दुबे के पास पहुंचा।

उसकी बात को सुनकर श्री दुबे अपनी टीम के साथ लग गये जिन्हें शीघ्र ही सफलता भी मिल गयी। लैपटाप पाकर जहां राजू का मुरझाया चेहरा खिल गया, वहीं अपने पुलिसिंग के माध्यम से अच्छे कार्यों को अंजाम देने वाले देवेन्द्र दुबे के नाम एक और सराहनीय कार्य जुड़ गया। होली के पहले खोये लैपटाप को बरामद कर राजू पाण्डेय को देकर उपनिरीक्षक श्री दुबे ने एक तरह से उसे होली का तोहफा दे दिया। इस कार्य में उपनिरीक्षक श्री दुबे के साथ आरक्षी राजेश सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent