भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु के बाद अब प्रियंका पंडित का प्राइवेट वीडियो लीक, सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
नई दिल्ली (पीएमए)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इनदिनों एक के बाद एक हंगामा बरपा हुआ है। कुछ दिनों पहले त्रिशाकर मधु का प्राइवेट एमएमएस लीक हुआ था जिसका शोर अभी थमा भी नहीं कि अब एक और एक्ट्रेस का वडियो वायरल हो गया है। ये एक्ट्रेस हैं भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना नाम प्रियंका पंडित।
दरअसल, प्रियंका पंडित का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक्ट्रेस का कॉन्ट्रोवर्सी वीडियो देखकर सभी हैरान हैं। प्रियंका के वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। हालांकि, ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका का ये खास वीडियो काफी पुराना है, जिसे त्रिशा के एमएमएस ड्रामा के बाद फिर से शेयर किया जा रहा है।
एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और साथ ही कहा कि वीडियो में दिख रही लड़की कोई और है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका ने इस वीडियो के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। बता दें कि प्रियंका ने साल 2013 में फिल्म जीना तेरी गली में से भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह अब तक ‘तोड़ दे दुश्मन की नली’ ‘राम और अली’, ‘पवन पुत्र’, ‘इच्छादारी’ और ‘आवारा बालम’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। वर्कफ्रंट पर बात करें तो अभिनेत्री ‘दिल मत देना मेरी सौतन को’, राजू सिंह की ‘पुलिसगिरी’ और एक पारिवारिक-नाटक ‘पंच महरिया’ में नजर आएंगी।
बता दें कि जबसे त्रिशाकार मधु का वीडियो वायरल हुआ था जब से ही भोजपुरी इंडस्ट्री में हंगामा मचा हुआ है। कुछ लोग त्रिशाकार को ही इसके लिए जिम्मेदार बता रहे हैं तो वहीं कुछ उनके सपोर्ट में भी आए। त्रिशाकार ने भेजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह से मदद की गुहार लगाई थी। इसे लेकर एक्ट्रेस ने कई पोस्ट भी लिखे थे।