आखिर ऐसा क्या हुआ जो पति ने पत्नी को मारा चाकू | #TejasToday
मीरगंज, जौनपुर। थाना क्षेत्र के जंघई अलापुर निवासी रेखा देवी की शादी कटवार आदमपुर के उमेश यादव से हुई है। रेखा देवी ने शुक्रवार को बरसठी थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पति उमेश यादव बार-बार दहेज की मांग करता है। शादी के पांच वर्ष बाद भी बच्चे नहीं होने का उलाहना देकर मारता पीटता है। शुक्रवार की सुबह भी इन्हीं बातों को लेकर उमेश ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। संयोग से चाकू पेट की जगह हाथ पर लगा। पुलिस ने घायल रेखा का सीएचसी बरसठी में उपचार कराया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।