पण्डाल में सप्तमी को विराजमान होंगी आदिशक्ति मां दुर्गा देवी
पण्डाल में सप्तमी को विराजमान होंगी आदिशक्ति मां दुर्गा देवी
मिर्ज़ामुराद, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के बंगला चट्टी स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्ष उल्लास के साथ शारदीय नवरात्रि के सप्तमी से दुर्गा पूजन उत्सव मनाया जाएगा। शिव शक्ति युवा क्लब श्री दुर्गा पूजनोत्सव समिति द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर की जा रही है। मां भगवती दुर्गा देवी जी के पंडाल की तैयारियां लगभग अपने अंतिम चरण मे हैं। पंडाल के आस—पास की साफ सफाई भी पूर्ण हो गई है। साथ ही पास के सरोवर का भी सुंदरीकरण किया जा चुका है।
पंडाल परिसर मे विद्युत का काम तेजी से हो रहा है अंततः पंडाल रंग बिरंगे विद्युत झालरों से सुशोभित होगा। सप्तमी के दिन भगवती महामाया के प्रतिमा का अनावरण पंडाल मे किया जाएगा। पंडाल में दर्शन हेतु आए महिला श्रद्धालु व पुरुष श्रद्धालु अलग-अलग कतारबद्ध हो दर्शन करेंगे। शिव शक्ति युवा क्लब श्री दुर्गा पूजनोत्सव समिति के व्यवस्थापक संतोष त्रिपाठी ने बताया कि देवी जी के पंडाल की तैयारियां शनिवार तक पूर्ण हो जाएंगी। सप्तमी के दिन माता की मूर्ति स्थापित की जाएगी और उसी दिन से श्रद्धालु दर्शन लाभ ले सकेंगे। सप्तमी अष्टमी, नवमी,दशमी के बाद एकादशी के दिन माता के प्रतिमा का विसर्जन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। इस दौरान व्यवस्थापक संतोष त्रिपाठी के साथ अध्यक्ष राज बहादुर बिंद, मीडिया प्रभारी अमन त्रिपाठी, पत्रकार निलेश त्रिपाठी, पत्रकार दीपक गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।