अभिनेत्री भाग्यश्री ने नेहा कश्यप को किया सम्मानित

अभिनेत्री भाग्यश्री ने नेहा कश्यप को किया सम्मानित

रूपा गोयल
बांदा। बाँदा जिले की बेटी नेहा कश्यप ने जिले का नाम रोशन किया नेहा कश्यप 2023 में नए साल के साथ एक और अवार्ड अपने नाम कर लिया। नेहा कश्यप मॉडल एवं अभिनेत्री एक अपना नया मुक़ाम हासिल कर रही है। कानपुर में 7 को स्काई हील प्रोडक्टशन हाउस की ओर से शनिवार को पनकी में स्थित फाइव स्टार होटल में स्काई हिल फ़ैशन वीक 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेहा को बालीवुड की अभिनेत्री भाग्यश्री ने और दीपक परवानी ने अवार्ड देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचीं बॉलीवुड स्टार भाग्यश्री ने अपने गाने से लोगों का दिल जीत लिया।

जैसे ही भाग्यश्री मंच पर आई तो पूरा माहौल तालियों से गूंज उठा। इसके बाद उन्होंने कबूतर जा, जा, जा.., दिल दीवाना बिन सजना के माने ना.., मेरे रंग में रगने वाली, पारी हो तुम आदि गाना सुनाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।अभिनेत्री भाग्यश्री ने नेहा की सराहना करते हुये कामना किया। नेहा ने अवार्ड के साथ साथ मंच में स्पेशल वॉक करके अपनी वॉक से जलवे बिखेर दिए। नेहा जानी मानी कलाकार और एक बेहतरीन मॉडल है।

बहुत जल्द इनका एक ऐल्बम सॉंग आने वाला है जिसमें नेहा ने लीड रोल किया है जो आप सभी को काफ़ी पसंद आएगा। शो में बहुत से सिलेब्रिटी उपस्थित रहे। मिस बुंदेलखंड नेहा ऐसे कई अवार्ड अपने नाम कर चुकी है। इनको बहुत सी जगह इन्वाइट किया गया है। कहीं जज्मेंट के लिए तो कहीं जूरी मेम्बर स्पेशल गेस्ट के लिए इन्विटेशन आते रहते हैं। नेहा मॉडलिंग के साथ साथ ऐक्टिंग की दुनिया में खूब धमाल मचाए हुए है। इन्होंने कई मूवी वेबसेरीस में भी खूब काम किया है। इनका यू टयूब चैनल भी है जिसमें ये नत्य के विडीओ अपलोड करती है जिसमें इनके भारी मात्रा में सब्स्क्राइबर है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent