महागठबन्धन के कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

महागठबन्धन के कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

निशा
भभुआ, कैमूर (बिहार)। जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर महागठबंधन के घटक दलों द्वारा केंद्र सरकार के 9 साल की तबाही बर्बादी के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में गुरुवार को कैमूर जिला अन्तर्गत रामपुर प्रखंड में भी महागठबंधन के घटक दलों द्वारा रैली निकाल कर धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भभुआ के विधायक भरत बिंद ने किया। बता दें कि इस दौरान महागठबंधन के नेताओं द्वारा केंद्र सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ जैसे जातिय आधारित गणना पर रोक, कमर तोड़ महंगाई, सरकारी संस्थाओं का निजीकरण, बेरोजगारी,संविधान लोकतंत्र पर बढ़ते हमले, दलित गरीबों कि आवास, खाद्य व अन्य योजनाओं के कटौती, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग, किसानों कि आय दुगुनी और उन्माद उत्पाद कि राजनीति पर रोक लगाने आदि मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर जबरदस्त हमला किया गया।

यह रैली मार्च रामपुर प्रखंड बेलाव नहर पुल शिवमन्दिर के प्रांगण से मुख्य बाजार होते हुए हजारों कि संख्या में महागठबंधन के सहयोगियों के साथ प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचा। इस दौरान भीषण गर्मी का परवाह न करते हुए सैकड़ों की संख्या में महिलाएं भी नारे लगाते दिखीं। वहां कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन कर नारे लगाते हुए संबोधन कार्यक्रम का आयोजन कर धरना प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले का प्रखंड अध्यक्ष सन्मूख पासवान तथा संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश चंद्रवंशी, मुख्य वक्ता प्रभारी भभुआ विधानसभा के विधायक भरत बिंद, राजद प्रखण्ड अध्यक्ष श्यामवर्ण राम, कांग्रेस के दिनेश दुबे, सीपीआई के बबन राम, सुरेश राम, डॉक्टर योगेश्वर यादव, मीडिया प्रभारी अशोक यादव कैमूरी, ब्रजेश कुमार, अनिल साहनी, संजय यादव, संजय बिंद आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent