अभाविप कार्यकर्ताओं ने संदेशखाली घटना के विरोध में किया प्रदर्शन, ममता बनर्जी का फूंका पुतला

अभाविप कार्यकर्ताओं ने संदेशखाली घटना के विरोध में किया प्रदर्शन, ममता बनर्जी का फूंका पुतला

जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

गुड्डन जायसवाल
फतेहपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को शहर के पटेल नगर चौराहे पर पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना जिले के संदेशखाली क्षेत्र में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन करते हुए एबीवीपी के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। जिला संयोजक अभय राज मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना जिले के संदेशखाली क्षेत्र की महिलाओं के साथ यौन शोषण, उनकी सामूहिक अस्मिता का हनन एवं उनके परिवारों पर सुनियोजित अत्याचार राज्य सरकार की ओर से संरक्षित अपराधियों की ओर से की जा रही है। अभाविप मानवता को शर्मसार करने वाली संदेशखाली घटना से आहत है और इसकी भर्त्सना करती है। विगत 10 फरवरी को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आनंद बोस के संदेशखाली दौरे के कारण इस वीभत्स शोषण की सच्चाई सामने आयी है। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं की ओर से हिन्दू घरों से जबरन नाबालिग और महिलाओं को चिह्नित कर उनका अपहरण कर अत्याचार, दुराचार करने के कई जघन्य मामले सामने आये हैं। पीड़िताओं में अधिकांश महिलाएं अत्यंत पिछड़े एवं अनुसूचित वर्ग की हैं और अपने ऊपर हो रहे अत्याचार से तंग आकर कई परिवार संदेशखाली से पलायन करने को मजबूर हैं।उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल राज्य की महिला मुख्यमंत्री के संरक्षण से वर्षों के शारीरिक एवं मानसिक शोषण से तंग आकर संदेशखाली की हजारों महिलाएं आज राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलनरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के संरक्षण में राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं की ओर से संदेशखाली की महिलाओं का शोषण हो रहा है और राज्य की पुलिस उचित कानूनी कार्रवाई करने में विफल रही है इसलिए अभाविप ने राष्ट्रपति से मांग की मांग है कि इन महिलाओं को न्याय दिलाने में हस्तक्षेप करते हुए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। विरोध प्रदर्शन में प्रान्त कार्यकारणी सदस्य अक्षय त्रिपाठी, प्रान्त कार्यकारणी सदस्य अनुभव शुक्ला, निखिल त्रिपाठी, तहसील सह संयोजक फतेहपुर अवनीश पटेल, नगर सहमंत्री सागर वाल्मीक जी, सह मंत्री अनूप, शिवेन्द्र पाण्डेय, दीपक, कमल, अनुभव दुबे, शुभम कश्यप आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent