सावन में केन घाट पर आरती कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रूपा गोयल
बांदा। जिला मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने बताया कि इस समय सावन का पर्व चल रहा है और इस सावन के पर्व पर श्रद्धालु जन पूजन हवन एवं कांवड़ यात्रा भी निकालते हैं। इसी कड़ी में सावन के पर्व के चलते बांदा केन घाट पर निरंतर की जाने वाली केन महा आरती का आयोजन मंगलवार को किया गया जिसमे बढ़- चढ़कर भक्तो ने अपनी सहभागिता दिखाई। मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के आरती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी की वार्ड नं. 1 बिजली खेड़ा की सभासद शोभा देवी पत्नी विनय प्रजापति रहीं। आरती कार्यक्रम में श्रीमती शोभादेवी तथा उनके साथी लोगो ने आरती कार्यक्रम में भाग लिया और केन मां से आशीर्वाद प्राप्त किया।
बता दें कि यह कार्यक्रम निरंतर कई वर्षो से लगातार मंगलवार के दिन विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के तत्वाधान में आयोजित किया जाता है और इस कार्यक्रम में सभी आम जनमानस बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस दौरान विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने मुख्य अतिथि शोभा देवी तथा उनके पति विनय प्रजापति का स्वागत किया। आरती कार्यक्रम के पश्चात जिलाध्यक्ष ने श्रद्धालुजनों से महाआरती से जुड़ने के लिए लोगो का आवाहन किया एवं नदियों, तालाबों, कुओं आदि के संरक्षण को लेकर जागरूक करने का कार्य किया। इस दौरान आरती कार्यक्रम में जिला महामंत्री राकेश कुमार, त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार, प्रजापति नगर कोषा अध्यक्ष व्यापार मंडल महेश प्रसाद गुप्ता, बोलबम ग्रुप अध्यक्ष प्रेम गुप्ता विनय कुमार, प्रजापति जिला मंत्री विनय गुप्ता, विक्की नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष महावीर माली सत्यम मिश्रा शुभम सिंह, महेश प्रजापति, बद्री विशाल, वीरेंद्र कुमार, मिश्रा राम, आशु प्रजापति कुलदीप कुमार, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित तमाम श्रद्धालु लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











