लम्बे अरसे से बीमार है स्वास्थ्य केन्द्र पर लगी आरो मशीन

लम्बे अरसे से बीमार है स्वास्थ्य केन्द्र पर लगी आरो मशीन

ठण्डे पानी को तरस रहे मरीज एवं तीमारदार
गोविन्द वर्मा
निन्दूरा, बाराबंकी। इतनी भीषण गर्मी में भी अस्पताल में ठंडे पानी के लिए मरीजों के साथ तीमारदार भी तरस रहे हैं। यहां हालत ये है कि अस्पताल में आने वाले मरीज अपने घरों से ठंडा पानी लाकर अस्पताल में पी रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के चलते वर्षों से खराब पड़ा आरो मशीन विभाग बनवा नहीं सका और अस्पताल में लगा आरो मशीन शोपीस बनकर रह गया है। विकास खण्ड निन्दूरा क्षेत्र के कस्बा कुर्सी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते मरीजों को ठंडा पानी नसीब नहीं हो रहा है। अस्पताल परिसर में गेट के बाहर वर्षों से लगा आरो मशीन शो पीस बनकर रह गया है।अस्पताल में शीतल पेयजल के लिए मरीज व तीमारदार इधर-उधर भटकते मिले। अस्पताल में आए हुए मरीज शांति देवी रेनू पूनम सबिया राजकुमारी सकीना आदि लोगों ने बताया कि अस्पताल में ठंडा पानी देने वाली आरो मशीन वर्षों से खराब पड़ी है। 3 दिनों से पढ़ रही भीषण गर्मी में अस्पताल में ठंडा पानी मरीज को नहीं मिल रहा है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि खराब पड़ी आरो मशीन को जल्द ही बनवाया जाएगा जिससे मरीजों को शीतल जल मिल सकेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent