आरके इंस्टिट्यूट में योग पखवारा का हुआ समापन
छात्रों ने लिया ‘निरोग व स्वस्थ समाज निर्माण’ का संकल्प
तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ के निर्देशानुसार आर.के. इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज अयोध्या मार्ग स्थित बैंकर्स कॉलोनी शाहगंज में आयोजित योग पखवारा का समापन शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। संस्थान के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रबंधक डॉ. जे.पी. दूबे (एम.बी.बी.एस., एम.एस., ऑर्थोपेडिक सर्जन), उषा दुबे (पूर्व प्रधान), सावित्री दूबे ने किया जिन्होंने योग को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि “योगाभ्यास से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आत्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है। आज के तनावपूर्ण जीवन में योग अपनाकर हम न केवल स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि समाज को भी निरोग बना सकते हैं।”
इस दौरान योगविद्या में पारंगत प्रशिक्षक मनोज पांडेय द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियां सिखाई गईं। योग पखवारा के दौरान प्रतिदिन सुबह 9 से 10 बजे तक नियमित योगाभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर प्रिंसिपल जीव कृष्णन कुट्टी, उपप्राचार्या मंजूषा मधु, डॉ. सत्य प्रकाश अस्थाना, डॉ. विपिन यादव, डॉ. वसीम अहमद, मोहम्मद आतिफ सर, आशीष यादव, गीता राव, सोनम यादव, रचना पाल, प्रियंका पाल, लक्ष्मी यादव, उमा जी, संतोष यादव, संदीप विश्वकर्मा, सूरज चौहान, सनिया राज, बहादुर समेत समस्त शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
संस्थान के जी.एन.एम., ए.एन.एम., डी.ओ.टी., डी.पी.टी., एम.आर.आई., सी.टी. स्कैन, एक्स-रे, प्लास्टर आदि विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। अन्त में सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे नियमित योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या में शामिल करके स्वयं और समाज को निरोग बनाने में योगदान देंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









