अमेठी में हुआ भीषण सड़क हादसा, 5 की हुई मौत
राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। बोलेरो ने बुलेट में मारी टक्कर, फिर पेड़ से टकराई, अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे। 5 की मौत, 6 घायल। घटना मुंशी गंज थाना अंतर्गत जामो भादर चौराहे की है। बताया गया कि यहां एक बोलेरो और बाइक में टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकरा गई। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद आस—पास के इलाके में अफरा—तफरी मच गई। जिसने भी हादसे के बारे में सुना, वह घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ा। पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
घटना अमेठी के जामो भादर चौराहे के पास की है। पुलिस ने बताया कि एक ही बुलेट पर सवार 3 लोग अयोध्या के भावापुर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में एक बोलेरो कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद बोलेरो कार भी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई।
बताया गया कि बुलेट बाइक पर सवार तीन लोग सड़क पार कर रहे थे तभी यह हादसा हुआ. बोलेरो अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराई। मुस्लिम परिवार के 6 लोग रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने बोलेरो कार से जा रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बुलेट सवारों में दुर्गेश उपाध्याय, उसकी बहन तथा उसका भांजा रुद्र पाठक रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।