विवाहिता की मौत पर पति व सास के विरूद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

तेजस टूडे सं.
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय गांव में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। प्रीती (23) की लाश सोमवार को नीम की डाल पर दुपट्टे के सहारे लटकी मिली थी।
मृतका के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति राम उजागिर ऊर्फ मोनू और सास चंद्रावती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद घटना के दूसरे दिन परिजन शव को घर लाकर रख दिये। बताया जाता है कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराने को लेकर मायके वाले वाले शव को 6 घण्टे तक घर पर रखे रहे और शव का अन्तिम संस्कार करने को तैयार नही थे। मौके पर क्षेत्राधिकारी पहुंचकर पीड़ित को समझा-बुझाकर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने करने का आदेश दिये।
मुकदमा दर्ज होने के बाद ही मायके वालों ने लाश का अंतिम संस्कार किया।क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि मायके वालों की तहरीर पर मृतका के पति एवं सास के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA