यमुना नदी में नहाने गये युवक की डूबकर हुई मौत
यमुना नदी में नहाने गये युवक की डूबकर हुई मौत
आरके धनगर
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को यमुना नदी में नहाते वक्त एक युवक डूब गया। गोतखोरों की दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से निकाला गया। वहीं परिजनों ने साथियों पर पुरानी रंजिश के चलते डुबाकर मारने का आरोप लगाया है।
21 वर्षीय संजय खान उर्फ सोनू निवासी भैरई मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार को वह अपने तीन साथियों लवकुश, धीरज, कल्लू के साथ ट्रैक्टर में तूरी भरवाने के लिए भैरई के यमुना खादर में गया था। तूरी का ट्रैक्टर यमुना की रेती में फंस गया। चारों युवक यमुना नदी के पास होने के कारण यमुना में नहाने चले गए। नहाते वक्त सोनू यमुना में डूब गया। उसके साथियों ने यमुना में काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिल सका।
घटना की सूचना उसके पिता बादशाह खान को दी गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस और गोताखोर भी मौके पर पहुंच गए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने सोनू के शव को यमुना से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी तरफ परिजनों ने सोनू के साथियों पर गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा कि पुरानी रंजिश के चलत दोस्तों ने सोनू को डुबोकर मार दिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।