जानिए रूस व यूक्रेन के बीच हुये युद्ध को विश्वयुद्ध क्यों कहा गया?, पढ़िए पूरी खबर…
जानिए रूस व यूक्रेन के बीच हुये युद्ध को विश्वयुद्ध क्यों कहा गया?, पढ़िए पूरी खबर…
नई दिल्ली। युद्ध हमेशा मानव समुदाय को एक बड़े और गहरे संकट में डालता रहा है। इसलिए दुनिया में कई युद्ध इतिहास में बड़ी त्रासदी के तौर पर दर्ज हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का एलान करके एक और जंग का आगाज कर दिया है। पुतिन की सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। इस हमले में अब तक 50 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 10 आम नागरिकों के मारे जाने की बात सामने आई है। यूक्रेन ने भी रूस के 50 सैनिक मारने की बात कही है। इस युद्ध की वजह से हजारों लोगों के मारे जाने और बड़ी संख्या में लोगों के विस्थापित होने का खतरा मंडराने लगा है।
इसे विश्वयुद्ध क्यों कहा गया?
इस लड़ाई में भाग लेने वाले देशों की संख्या, इसका क्षेत्र (जिसमें यह लड़ा गया), इससे हुई क्षति के अभूतपूर्व आंकड़ों और बड़ी मानवीय त्रासदी के कारण ही इसे ‘विश्व युद्ध’ कहा गया। माना जाता है कि प्रथम विश्व युद्ध की वजह से करीब आधी दुनिया हिंसा की चपेट में आ गई थी। इस दौरान लगभग एक करोड़ लोगों की मौत हुई थी जबकि दो करोड़ से ज्यादा लोग घायल हो हुए थे। इसके अलावा बीमारियों और कुपोषण जैसी घटनाओं से भी लाखों लोग मारे गए। इस युद्ध में 70 हजार भारतीय सैनिकों ने अपनी कुर्बानी देकर ब्रिटेन को ऐतिहासिक जीत का तोहफा दिया था।
युद्ध कब खत्म हुआ?
यह युद्ध साल 11 नवंबर 1918 को आधिकारिक रूप से जर्मनी के सरेंडर करने के बाद समाप्त हो गया। इसी कारण 11 नवंबर को प्रथम विश्व युद्ध का आखिरी दिन भी कहा जाता है। इसके बाद 28 जून 1919 को जर्मनी ने वर्साय की संधि जिसे शांति समझौता भी कहते हैं उस पर हस्ताक्षर किए। इस कारण उसे अपनी भूमि के एक बड़े हिस्से से हाथ धोना पड़ा। साथ ही उसपर दूसरे राज्यों पर कब्जा करने की पाबंदी लगा दी गई और उसकी सेना का आकार भी सीमित कर दिया गया।
जीतने वाले सभी देशों ने एकमत से यह तय किया था कि इसका पूरा हर्जाना जर्मनी भरेगा। इस युद्ध के समाप्त होते-होते दुनिया के चार बड़े साम्राज्यों रूस, जर्मनी, ऑस्ट्रिया-हंगरी (हैप्सबर्ग) और उस्मानिया (तुर्क साम्राज्य) का विनाश हो गया था। इसके बाद यूरोप की सीमाएं फिर से निर्धारित हुईं और साथ ही अमेरिका भी एक ‘महाशक्ति’ के रूप में दुनिया के सामने उभरा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।