भूस्खलन की चपेट में आकर 9 पर्यटकों की मौत, 3 घायल
शिमला (पीएमए)। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय ज़िला किन्नौर में आज दोपहर बाद पहाड़ से हुए भूस्खलन की चपेट में एक पर्यटक वाहन के आ जाने से 9 पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 घायल हो गए। वाहन में 12 पर्यटक सवार थे।
घायलों को सीएचसी सांगला में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं। प्रशासन का अमला मौके पर पहुंच गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। वहीं बटसेरी का बैली ब्रिज भी पहाड़ से गिरी चट्टानों की चपेट में आकर टूट गया। इस घटना में निजी तथा सरकारी संम्पति को भारी नुकसान हुआ है।
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत