मल्हनी विधानसभा के प्रत्याशी मनोज सिंह का हुआ भव्य स्वागत | #TEJASTODAY
जौनपुर का नं0 1 न्यूज पोर्टल
जौनपुर। नगर के स्थित उत्सव मोटल में मल्हनी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह का प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री संजय राय, मल्हनी चुनाव प्रभारी और कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, विधायकगण डॉ. हरेन्द्र प्रसाद सिंह, रमेश चंद्र मिश्रा, दिनेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया जिला मंत्री राजू दादा ने भाजपा का पट्टा पहना कर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर अनिल राजभर ने कहा कि मल्हनी का चुनाव कार्यकर्ताओं के बलबूते और अथक प्रयास से हम लोग चुनाव जीतेंगे, मल्हनी की जनता भाजपा को हाथों हाथ ले रही है उससे हमारे कार्यकर्ता उत्साहित है। इस अवसर पर मनोज सिंह के साथ सैकड़ो लोग थे। उक्त अवसर पर आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, इंद्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, विपिन द्विवेदी, अंबुज तिवारी तीन मंडल अध्यक्ष क्रमशः शैलेश सिंह, जितेंद्र मिश्रा, अजय मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए आज ही प्ले स्टोर या इस लिंक पर क्लिक कर tejastoday.com Apps इंस्टॉल करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tejastoday.news
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें