किसान बिल व कोरोना घोटाला को लेकर सड़क पर उतरे सपाजन | #TEJASTODAY
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में किसान बिल, कोरोना घोटाला, स्वास्थ्य सेवाओं में भारी भ्रष्टाचार व अनियमितता, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था एवं सरकारी उत्पीड़न के विरोध में सदर तहसील में एकत्रित होकर जमकर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि जहां संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं भाजपा सरकार की मनमानी कार्यशैली और दमनकारी नीतियों से जनता त्रस्त है। स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है। बेहाल किसान, बेरोजगारी और अपराध बेलगाम है।
पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव ने कहा कि कोरोना संकटकाल में भाजपा सरकार स्वास्थ्य सम्बंधी सुविधाएं मुहैया कराने में लापरवाह है। उचित चिकित्सा के अभाव में जाने जा रही हैं। कोविड-19 अस्पतालों में अव्यवस्थाओं के चलते जहां संक्रमित दिक्कत में हैं, वहीं स्वास्थ्यकर्मी भी साधन-सुविधाओं के अभाव से परेशान हैं। समाजवादी सरकार की 108, 102 सेवाएं निष्क्रिय कर दी गई है। प्रदेश की लगभग हर ग्राम पंचायत में कोरोना किट की खरीद में महाघोटाला हुआ है।
पूर्व मंत्री डा. केपी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में अपराधी बेखौफ हैं। पुलिस प्रशासन उनके सामने असहाय नजर आता है। रोज हत्या, लूट और अपहरण की घटनाएं हो रही है। महिलाएं एवं बच्चियां सुरक्षित नहीं। रोजगार की मांग करने पर नौजवानों पर पुलिस लाठियां चलाकर अच्छा नहीं कर रही है। अवसाद में 3200 शिक्षामित्र आत्महत्या कर चुके हैं। आरक्षण से भी खिलवाड़ हो रहा है।
जिला पंचायत के अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार तो किसानों के हितों के प्रति पूर्णतया असंवेदनशील है। इसके कार्यकाल में किसान की बदहाली बढ़ी है। उसे न लागत का ड्योढ़ा मूल्य मिला है और न ही उसकी आय दुगनी करने की दिशा में कोई योजना है। मंहगाई चरम पर है। आसमान छूते सब्जियों सहित अन्य खाद्य पदार्थों के दामों से जनता की थैली और थाली दोनों पर मार पड़ी है। स्कूल कॉलेज बंद है। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बंद है। ऑनलाइन शिक्षण कार्यक्रम दिखावटी साबित हो रहा है, क्योंकि इसके लिए आवश्यक स्मार्टफोन गरीब बच्चों के पास नहीं है। इसके पहले समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ जनता ने भी कलेक्ट्रेट स्थित सदर तहसील में एकत्रित होकर जबरदस्त धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को साैंपा। संचालन जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया। इस अवसर पर लकी यादव, शाहनवाज खान, अलमास सिद्दीकी, आरिफ हबीब, अनवारुल हक, लाल मोहम्मद राईनी, मनोज मौर्य, कमालुद्दीन अंसारी, डा. शिवजीत यादव, भानु मौर्या, गुड्डू सोनकर सहित अन्य सपाजन उपस्थित रहे।
वहीं युवा नेता एवं समाजवादी कुटिया के संचालक ऋषि यादव ने युवा सपाईयों के साथ प्रदर्शन किया। श्री यादव ने कहा कि यह प्रदर्शन केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी बिल, कोरोना काल में अव्यवस्थित स्वास्थ्य व्यवस्था और भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, निजीकरण और द्वेष की राजनीति और बदले की भावना से समाजवादी नेताओं पर अत्याचार के खिलाफ है। श्री यादव ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से विफल इस सरकार में प्रतिदिन लूट हत्या बलात्कार हो रहे है जिसे रोकने में नाकाम है। यह सरकार पूरी तरह से किसान, छात्र, नौजवान विरोधी है। इस अवसर पर तमाम युवा मौजूद रहे।
मछलीशहर संवाददाता के अनुसार, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के विरोध में धरना प्रदर्शन करने के बाद उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसके पहले मछलीशहर में विधानसभा अध्यक्ष सूर्यभान यादव की अध्यक्षता में सभा हुई जिसमें प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार, हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई। धरना को पूर्व विधायक और मंत्री जगदीश सोनकर, राजनारायण बिंद, पंधारी लाल यादव, फिरोज खान, महमूद आलम, श्याम नारायण बिंद, सुशील श्रीवास्तव, राजेश विश्वकर्मा, डा. मनोज यादव, लल्लू, अभिमन्यु यादव समेत अन्य लोगों ने सम्बोधित किया। इससे पहले मुंगराबादशाहपुर के विधानसभा अध्यक्ष रामलाल पाल के साथ आये कार्यकर्ताओं ने पुनः मछलीशहर विधानसभा के पदाधिकारियों ने राज्यपाल उत्तर प्रदेश को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अंजनी सिंह को सौंपा। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी विजय कुमार एवं कोतवाली प्रभारी दिनेश प्रकाश पांडेय पीएसी के जवानों के साथ मौजूद रहे।
शाहगंज संवाददाता के अनुसार, समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय विधायक शैलेन्द्र यादव ललई ने भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन कर सरकार की नाकामियों पर प्रहार किया। वहीं राज्यपाल को संबोधित 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को सौंपा। सोमवार को तहसील मुख्यालय के बाहर आयोजित धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए विधायक शैलेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में कोरोना संकट बढ़ा। जिसमें हजारों को अपनी जान गंवानी पड़ी। किसान, बुनकर, नौजवानों की घोर उपेक्षा हो रही है। आरक्षण पर वार हो रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है।
भ्रष्टाचार और घोटालों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों पर उदासीन सरकार पर कार्रवाई हो। जिस तरह प्रदेश के थानों पर पीड़ितों के साथ खुलेआम गुंडई हो रही है। वैसा ही नजारा रविवार को राज्यसभा में विपक्ष के साथ हुआ। जिसने देश के सामने सरकार की गुंडागर्दी को उजागर किया। धरना प्रदर्शन को विधानसभा अध्यक्ष अखंड प्रताप यादव, ब्लाक प्रमुख मनोज कुमार यादव गल्लू, सैयद उरूज आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरपतहां थाना क्षेत्र के अमारी गांव में प्रधान और शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव में ओसामा खान की अपराधियों द्वारा की गई हत्या के आरोपियों को अब तक न पकड़ा जाना सरकार के कानून व्यवस्था की पोल खोलता है। मृतक आश्रितों को 50 लाख रुपए व एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की गई। इस दौरान सुहेल आजमी, अरशद अंसारी, अब्दुल्लाह पहलवान, भीम यादव, सतीश यादव, शीबू खान, समरजीत चौधरी, शिव प्रकाश विश्वकर्मा, सूरज पाल, जय प्रकाश मिश्रा, उदयभान वर्मा, प्रेम चन्द शर्मा, सभाजीत वर्मा आदि मौजूद रहे।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए आज ही प्ले स्टोर या इस लिंक पर क्लिक कर tejastoday.com Apps इंस्टॉल करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tejastoday.news
लाइक करके जुड़ जाइए इस पेज से और पढ़िए ब्रेकिग खबरें….
किस कदर शुक्रिया अदा करूँ उस खुदा का अल्फाज नहीं मिलते,मेरी कामयाबी इतनी खूबसूरत ना होती जो आप जैसे इंसान नहीं मिलते
Gepostet von Tejastoday.com am Freitag, 18. September 2020