बच्चों के विवाद में पति पत्नी को पीटकर किया घायल | #TEJASTODAY
बच्चों के विवाद में पति पत्नी को पीटकर किया घायल | #TEJASTODAY
आक्रोशित लोगों ने सडक जाम का किया प्रयास
मीरगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अदारी गांव में दो दिन पूर्व बच्चों में हुए विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे को लाठी डण्डे से पीट कर अधमरा कर दिया। जिससे आक्रोशित लोगों ने जंघई मछलीशहर जाम करने का असफल प्रयास किया।
दो दिन पूर्व अदारी के बच्चो ने जगदीशपुर के बच्चो को मारपीट दिया था। जिससे क्रोधित जगदीशपुर गांव के कुछ लोगों ने सोमवार को अदारी बाजार में दोपहर अदारी गाँव के 45 वर्षीय लतीफ और 40 वर्षीय उसकी पत्नी आसमा बानो उर्फ मंजू को मारकर घायल कर दिया। यह देख अगल बगल के लोग आक्रोशित हो गये। मामला दो समुदायों के बीच होने के कारण मीरगंज पुलिस सक्रियता दिखाते हुए मौके पर पहुंच गयी और भीड़ को समझाने का प्रयास करने लगी। पर भीड़ मछलीशहर जंघई सड़क पर कुछ देर के लिए बास बल्ली लगाकर रास्ता अवरुद्ध करने का प्रयास किया। पुलिस ने डाँट डपट व समझा बुझा कर रास्ता जाम नही होने दी।
इससे भीड़ घायलो को इलाज के लिए नही ले जाने दे रही थी। भीड़ पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग करने लगी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को देकर पुलिस फोर्स बाजार मे बढा दिया। जानकारी मिलते ही सीओ मछलीशहर विजय सिंह भी मौके पर पहुच गये। उनके द्वारा ग्रामीणों को समझाने पर पुलिस घायलों को उपचार के लिए मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया। सतर्कता दिखाते हुए बाजार मे पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है की मारपीट करने वालो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जायेगा।