लायंस क्लब गोमती ने वृद्धाश्रम में वितरित किया राशन सामग्री

Must Read

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

जौनपुर। लायंस व लायनेस क्लब गोमती ने दो दिवसीय लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए नगर के प्रेमराजपुर स्थित वृद्धाश्रम में राशन वितरण किया। उन्हें इस लॉकडाउन में खाने की समस्या न हो इसलिए क्लब द्वारा आटा, दाल, चावल, मसाले, बिस्कुट, पापड़ व सब्जियों में आलू, प्याज, टमाटर व हरी सब्जियां दी गई। वहीं सावन के मौसम को देखते हुए आश्रम में निर्वतमान अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव की अगुवाई में अध्यक्ष प्रतिमा गुप्ता व सचिव गौरव श्रीवास्तव ने सयुंक्त रूप से 21 छायादार व फलदार पौधे लगाये। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष संदीप जायसवाल, लायनेस अध्यक्ष प्रतिमा साहू, सचिव सुनीता श्रीवास्तव, विभा श्रीवास्तव, गणेश साहू, रवि, गोविन्द आदि उपस्थित रहे। संचालन मनीष गुप्ता ने किया। संयोजक गौरव श्रीवास्तव रहे।

 

जौनपुर। लायंस व लायनेस क्लब गोमती ने दो दिवसीय लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए नगर के प्रेमराजपुर स्थित वृद्धाश्रम में राशन वितरण किया। उन्हें इस लॉकडाउन में खाने की समस्या न हो इसलिए क्लब द्वारा आटा, दाल, चावल, मसाले, बिस्कुट, पापड़ व सब्जियों में आलू, प्याज, टमाटर व हरी सब्जियां दी गई।

बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा भगतपुर निवासी कोमल यादव खेत में काम करने गये थे। तभी अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गए। परिजनों ने उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित के हालत में सुधार की सूचना है।

वहीं सावन के मौसम को देखते हुए आश्रम में निर्वतमान अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव की अगुवाई में अध्यक्ष प्रतिमा गुप्ता व सचिव गौरव श्रीवास्तव ने सयुंक्त रूप से 21 छायादार व फलदार पौधे लगाये। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष संदीप जायसवाल, लायनेस अध्यक्ष प्रतिमा साहू, सचिव सुनीता श्रीवास्तव, विभा श्रीवास्तव, गणेश साहू, रवि, गोविन्द आदि उपस्थित रहे। संचालन मनीष गुप्ता ने किया। संयोजक गौरव श्रीवास्तव रहे।

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। कोरोना संक्रमण नगर में तेज़ी से पांव पसार रहा है इसी क्रम गुरुवार को कोरोना संक्रमण के कराएं गये सैम्पलिंग की एक और रिपोर्ट जांच रिपोर्ट आई जिसमें नगर के पुराना चौक निवासी दो मित्र युवक करोना संक्रमित पाए गए। जिन दोनों साथियों का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई उनमें से एक युवक बीते दिनों कोरोना संक्रमण के चलते मृत व्यवसाई के खानदान में आयोजित एक तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल हुआ था। गुरुवार को कोरोना जांच की एक रिपोर्ट आई है। जिसमें नगर के पुराना चौक निवासी दो युवा मित्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनमें से एक युवक बीते दिनों कोरोना संक्रमण के चलते मृत व्यवसाई के खानदान में आयोजित एक तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल हुआ था। नगर वासी बढ़ते संक्रमण को देखते काफी भयभीत है। चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र पूरा सरवन गांव निवासी एक युवक बीते 25 दिन पूर्व रिहायशी छप्पर चढकर काम करते समय असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो था। उपचार के लिए कानपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। क्षेत्र के पूरा सरवन गांव निवासी मनोज 25 पुत्र पारस 25 दिन पूर्व रिहायशी छप्पर पर चढ़ कर काम कर रहा था कि अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए निजी चिकित्सालय लाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया था। उसका उपचार कानपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा था कि गुरुवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर स्वजनों में कोहराम मच गया। जौनपुर। जिले में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सिकरारा क्षेत्र के शाहपुर स्थित बजरंग बली मंदिर कुटी परिसर में सपा नेता लकी यादव ने पदाधिकारियों के साथ केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। उन्होंने कहा कि किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर मोनू यदुवंशी, सोनू यदुवंशी, केशजीत यादव, राहुल यादव, रामनाथ यादव, तेजू यादव प्रधान, मंगल यादव, शुभम, आनन्द, मुलायम, शशिकांत, संस्कार, मेवा आदि उपस्थित रहे। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे शुक्रवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर ला रही यूपी STF की काफिले की गाड़ी आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ। यूपी एसटीएफ की टीम विकास दुबे को लेकर जैसे ही कानपुर पहुंची, वह गाड़ी में सुरक्षाकर्मियों की पिस्टल छीनने लगा। इसी बीच संतुलन बिगड़ने के बाद गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटते ही विकास पुलिस पर फायरिंगकर भागने लगा।सुरक्षाकर्मियों ने भी अपने बचाव में गोलियां चलाईं। मुठभेड़ में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। सुरक्षाकर्मी उसे लेकर हैलट अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस कार हादसे में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि विकास दुबे को गुरुवार सुबह उज्जैन (मध्य प्रदेश) में पुलिस ने गिरफ्तार किया। सात दिन की तलाश के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद एमपी की पुलिस ने विकास दुबे को उज्जैन कोर्ट में पेश कर देर शाम यूपी एसटीएफ की टीम को सौंप दिया था। अबतक विकास दुबे के पांच करीबी साथी पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं जबकि दो अन्य साथी दयाशंकर कल्लू और श्यामू वाजपेयी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए साथियों के नाम हैं- प्रेम प्रकाश (विकास दुबे का मामा), अतुल दुबे (विकास दुबे का भतीजा), अमर दुबे (विकास दुबे का राइड हैंड), प्रभात और प्रवीण उर्फ बउवा। इसके साथ ही वारदात में शामिल 14 आरोपितों को जेल भेजा जा चुका है। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। सीओ, एसओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले में विकास समेत 18 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी। जांच के बाद 15 लोगों के और नाम सामने आए हैं। इन सभी के नाम भी एफआईआर में बढ़ाए जाएंगे। विकास पर पांच लाख और इन सभी पर फरार अपराधियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

- Advertisement -

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

Jaunpur News : अज्ञात कारणों से छप्पर में लगी आग, 3 गाय जलकर मरी

Jaunpur News : अज्ञात कारणों से छप्पर में लगी आग, 3 गाय जलकर मरी विपिन मौर्य एडवोकेट मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This