जौनपुर। लायंस व लायनेस क्लब गोमती ने दो दिवसीय लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए नगर के प्रेमराजपुर स्थित वृद्धाश्रम में राशन वितरण किया। उन्हें इस लॉकडाउन में खाने की समस्या न हो इसलिए क्लब द्वारा आटा, दाल, चावल, मसाले, बिस्कुट, पापड़ व सब्जियों में आलू, प्याज, टमाटर व हरी सब्जियां दी गई।








