जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द को दी गयी भावभीनी विदाई
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे वंदिता श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी भूपेश द्विवेदी, उपजिलाधिकारी कर्वी सौरव यादव, राजापुर प्रमोद झा, मानिकपुर पंकज वर्मा की उपस्थिति में बुधवार को जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की जिला कलेक्टरेट सभागार में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन हुआ।इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में लगभग 2 साल काम करने का मौका मिला। भगवान श्रीराम की पवित्र भूमि पर काम करने का मौका मिला। सभी के सहयोग से कार्य किया गया। चौराहा, रामघाट, पर्यटन, तुलसी स्मारक व अन्य कार्य प्रारंभ किया गया। जो कार्य नहीं हुआ उसे सभी लोग पूरा कराए। कहा कि जनपद में सभी का सहयोग मिला। लोकसभा चुनाव, मेले का आयोजन भगवान राम की कृपा व सभी लोगों के सहयोग से संपन्न हुआ। किसी के साथ गलत नहीं किया। सभी लोगों ने उनके साथ कार्य किया। अगर सही से डायरेक्शन दिया जाए तो जनपद आगे बढ सकता है।
पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह ने कहा कि कलेक्टर और कप्तान की जोडी राम लक्ष्मण की जोडी कहा जाता है। जिलाधिकारी के साथ 6 महीने कार्य करने का अवसर मिला लेकिन एक दिन भी ऐसा नहीं लगा कि हम लोग नए हैं। 3 दशक नौकरी के बाद सीखने को मिला की विषम परिस्थिति में कैसे धैर्य रखा जाए। जनता की बात को सुनना एक अच्छे अधिकारी की पहचान है। बहुत से लोगों को पावर मिलने के बाद लोग बदल जाते हैं लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए जो आज जिलाधिकारी के पास है। जिलाधिकारी हवा व पानी जैसा सरल व स्वच्छ साफ छवि के अधिकारी हैं। सफल नेतृत्वकर्ता के बाद इस रोशनी को अन्य जिलों में ले जा रहे हैं, उसके बाद कहीं और ले जाएंगे। वहां पर भी रोशन करेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने कहा कि चित्रकूट में जो भी विकास कार्य हुये, उसमें जिलाधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अब कार्य चालू हो गया है, आगे भी चलता रहेगा और जनपद आगे बढता जाएगा। हम लोगों ने कभी प्रेशर के रूप में कार्य नहीं किया। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन के साथ कार्य किया। जिलाधिकारी मृदुभाषी के रूप में पहचान हैं जो कठिन समस्याओं का समाधान किया। आपके स्वास्थ्य व पारिवारिक जनों के स्वास्थ्य के लिए कामना करेंगे। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि सहज स्वभाव से बात करते थे। किसी भी प्रकार की समस्या हो उसका निस्तारण करना बडी बात है।
इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश प्रसाद ने कहा कि नौकरी तो सभी करते हैं लेकिन ऐसे अधिकारी जिसके नेतृत्व करने की क्षमता समस्या का निस्तारण करने की क्षमता अभूतपूर्व है। इस अवसर पर जिलाधिकारी का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी भूपेश द्विवेदी, उपजिलाधिकारी राजापुर प्रमोद झा, कर्वी सौरभ यादव, मोहम्मद जसीम अहमद, जिला कोषाधिकारी अवध नारायण आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।