डीएम ने लिंक एक्सप्रेस—वे निर्माण भूमि अधिग्रहण को लेकर की समीक्षा बैठक

डीएम ने लिंक एक्सप्रेस—वे निर्माण भूमि अधिग्रहण को लेकर की समीक्षा बैठक

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में लिंक एक्सप्रेस-वे निर्माण, भूमि अधिग्रहण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक कैंप कार्यालय में हुई। लिंक एक्सप्रेस वे जनपद के ग्राम पंचायत गोंडा से बेडी पुलिया तक बनाया जा रहा है। जिसमें 13 ग्राम पंचायतों से लिंक एक्सप्रेसवे होकर जा रही है। यह लिंक एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बैठक में मूल्यांकन व संशोधन के बारे में जानकारी ली। साथ ही निर्देशित किया कि जो संशोधन करना है, उसे जल्द से जल्द कराएं। उन्होंने सहायक आयुक्त स्टांप से सर्किल एरिया के बारे में जानकारी ली। साथ ही निर्देशित किया कि इसका निर्धारण शासन की गाइडलाइन के अनुसार कराएं, किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो ग्राम पंचायत लिंक एक्सप्रेसवे में आ रही है, उनसे समन्वय बनाकर सहमति के आधार पर कराएं। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों के भवन, नल, वृक्ष आदि की मूल्यांकन कराए। उन्होंने कहा कि जिन गांव से सहमति नहीं बन पा रही है, उनसे वार्तालाप कर व समन्वय बनाकर सहमति कराएं। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम, उप जिलाधिकारी कर्वी सौरभ यादव, सहायक आयुक्त स्टाम्प राम सुन्दर यादव, तहसीलदार कर्वी वाचस्पति सिंह, अधिशासी अभियंता प्रान्तीय खण्ड सत्येन्द्र नाथ, सहायक अभियन्ता यूपीडा विवेक गुप्ता, सरोज कुमार यादव, ज्ञान प्रकाश आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA