हरकत में आयी पुलिस, गाड़ियों पर लगी काली फिल्म एवं हूटर उतरवायी
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। जनपद की पुलिस सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आदेशों के बाद पुलिस हरकत में आयी, पुलिस ने सुभाष तिराहा जैन मंदिर पर अभियान चलाकर गाड़ियों पर लगे वाले हूटर और सायरन पुलिस ने उतारे, और उनके चालान भी किए| एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा के नेतृत्व में यातायात प्रभारी हेमेंद्र कुमार सिंह ने यातायात और सिविल पुलिस के साथ वाहनों की चेकिंग की। उन्होंने चार पहिया वाहनों पर लगे हूटरों को उतरवाया।
एसपी सिटी ने बताया कि चार पहिया या दो पहिया वाहन चालक तेज प्रेशर हार्न को भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर बजाते हैं। राहगीर समझते हैं कि कोई बड़ा वाहन आ रहा है। ऐसे में हड़बड़ी होने पर हादसा होने का भय रहता है। इसी प्रकार कार सहित अन्य गाड़ियों में सवार नेता एवं अन्य लोग हूटर लगाकर चलते हैं। उनके भी हूटरों को उतरवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वीआईपी कल्चर को पूरी तरह से समाप्त कराया जाएगा। कोई भी नेता या अधिकारी हूटर लगाकर नहीं चलेगा। उन सभी को उतरवाने के साथ ही कार के शीशों पर लगी काली फिल्म को भी उतरवाया जाएगा। शासन प्रशासन द्वारा गाड़ियों पर हूटर प्रतिबंधित है| फिर भी लोगों ने अपना रौब और ठाट बनाने के लिए गाड़ी पर हूटर लगा रखे हैं|
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के आदेशानुसार पुलिस ने रौब गांठने वाले लोगों की गाड़ियों पर लगे हूटर उतरवाये। किसान यूनियन सहित अन्य सरकारी वाहनों को रोक कर चालान की कार्यवाही हुई| फिरोजाबाद नगर के जैन मंदिर पर एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने चलाया अभियान। एसपी सिटी ने बताया कि अभियान के तहत 12 से अधिक वाहनों के हूटर उतरवाए गए हैं और उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है। अब हूटर बजाकर रौब गांठने वालों पर सख्ती से कार्यवाही होगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।