Jaunpur News : अफवाहों को छोड़ मतदान शान्तिपूर्ण सम्पन्न
भयंकर गर्मी से दोपहर में केन्द्रों पर दिखा सन्नाटा
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। लोकसभा निर्वाचन अफवाहों को छोड़कर शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। मौसम की तपिश के कारण ज्यादातर मतदान केन्द्रों पर सुबह लम्बी लाइनें देखी गयीं। वहीं दोपहर होते होते तेज उमस और गर्मी के कारण मतदान केन्द्रों पर सन्नाटा रहा। मामूली शिकायतों के क्रम भगासा मतदान केन्द्र पर मतदान अधिकारी तृतीय द्वारा मतदाताओं को समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रकाश दूबे ने शिकायत की। वहीं छीतमपट्टी मतदान केन्द्र पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने भाजपा पर बूथ कैप्चरिंग की आशंका की शिकायत की। शेखाही मतदान केन्द्र पर बाहरी युवक को देखकर फर्जी वोटिंग की आशंका जताते हुए लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल प्रशासन की सख्ती और पुलिस के जवानों की मुश्तैदी से मतदान शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुआ।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।