वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारियों ने बांटे निमंत्रण पत्र
वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारियों ने बांटे निमंत्रण पत्र
गुड्डन जायसवाल
फतेहपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारियों ने ढोल ताशा के साथ घर-घर जाकर भगवान श्रीराम के भव्य एवं दिव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण बांटे। लोगों ने राम भक्तों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद गुप्त की अगुवाई में घर-घर जाकर अयोध्या में भगवान राम के भव्य एवं दिव्य मंदिर में आगामी 22 जनवरी को हो रहे प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र, अक्षत तथा हनुमान चालीसा भेंट किये। परिषद के पदाधिकारियों ने ढोल ताशा के साथ घरों में निमंत्रण दिये। परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बजरंग दल के पूर्व संयोजक विनोद कुमार गुप्त ने कहा कि आगामी 22 जनवरी का दिन समस्त भारतवासी के लिए गौरव का दिन होगा। 500 वर्षों के उपरांत हम सभी को यह स्वर्णिम अवसर प्राप्त हो रहा है। युवा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। उन्होंने वैश्य एवं व्यापारी समाज से अपील किया की 22 जनवरी को सभी लोग पूजा अर्चना करने के साथ अपने-अपने घरों तथा प्रतिष्ठानों में दीप जलाकर दीपावली मनायें। इस अवसर पर दिलीप मोदनवाल, रजनी मोदनवाल, नैंसी गुप्त, मनोज सोनी, आशीष अग्रहरी, रोहित चौरसिया, बचान अग्रहरि, जैकी मोदनवाल, राजेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2024/01/066-7-300x139.jpg)
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/12/ADD-DURGA-CITY-31122023.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/11/Librery.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/10/Vaibhav-Advertising-Hub%E2%AD%86-Districts-only-Ladies-Ajav-contact-for-voice-recording-and-all-types-of-publicity-Address-Kali-Kutti-Maihar-Devi-Marg-Olandganj-Jaunpur-Mo.-9151640745-9236196989.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/06/ADD-R-S-WORD-VARANASI.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/05/ADD-Vande-Kashi-Varanasi-Dravin-Dubey-9555942600-Nirbhay-Chaubey-9565506368.jpeg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/05/Lotus-Ladies-Hub-Jaunpur.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/05/0000-1.jpg)
![Jaunpur News: Two arrested with banned meat](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/12/ADD-Ravi-Shoo-Store-shahganj-Chandan-Agrahari.jpg)
![JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/12/ADD-HASH-INNOVATION.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/08/ADD-01.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/08/ADD-2.jpg)
![Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-02-JNP.jpg)
![बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-01-ALD.jpg)