JAUNPUR NEWS : असहाय निर्धन परिवार ने लगायी मदद की गुहार
JAUNPUR NEWS : असहाय निर्धन परिवार ने लगायी मदद की गुहार
विपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पूर्वी छोर पर स्थित प्रेमापुर निवासी कमाल 26 वर्ष लगभग 8 महीने पूर्व सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गए थे जिससे उनकी दाहिने पैर की हड्डी टूटकर बाहर निकल गई। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण इलाज संभव नहीं हो रहा था। दिहाड़ी मजदूरी करके माता— पिता की देखभाल कमाल ही करता था।
वृद्ध पिता रिक्शा चालक थे। उसी से जीविकापार्जन कर घर चलाते थे।वह भी असहाय लाचार हो गये। घर परिवार को चलाने वाला कमाल अब खड़े होने की स्थिति मे नही है। 8 महीनों से इलाज के अभाव में छेत्र जनप्रतिनिधियों से अपील भी की कोई मदद सेवा के लिए नही आया।
अंत में चौकियां धाम पहुंचने पर भीख मांगते हुए स्थानीय लोगों से मदद की गुहार लगाई स्थानीय लोगों ने कमाल की स्थिति देखते हुए क्षेत्रीय लोग मिलकर इलाज के हर संभव प्रयास मदद करने को तैयार हुए हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।