डीएम व एसपी ने सुनी फरियाद, दिये निर्देश
डीएम व एसपी ने सुनी फरियाद, दिये निर्देश
महराजगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न
राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। आपको बता दें कि महराजगंज तहसील में डीएम-एसपी के नेतृत्व में चल रहे सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की फरियाद सुन संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/05/013-12.jpg)
वहीं इस दौरान राजस्व से 41, पुलिस 21, विकास 04, विद्युत 02 अन्य 12 कुल 81 शिकायती पत्र आये जिसमें से मौके पर 07 शिकायती पत्रों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर मौके पर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये। नवनिर्वाचित सभासदों ने पहुंच कर शिकायती पत्र दिया। शिकायती पत्र में कहा कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदगण शपथ हो जाने के बाद बोर्ड की बैठक के दौरान अध्यक्ष व सभासदगण जो चुन कर आये हैं वहीं बैठक में मौजूद रहे।
अध्यक्ष व सभासदगण की कोई अन्य व्यक्ति प्रतिनिधि के रूप में बैठक में उनकी जगह भाग न लें व बोर्ड की बैठक सीसीटीवी कैमरे की देखरेख में करायी जाने की नवनिर्वाचित सभासदगण नुरुल हसन, विनीत कुमार, जमुना प्रसाद, मो. मुश्ताक, राम कुमार यादव, ऊषा त्रिपाठी ने मांग किया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/02/9999999999.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/05/0000-1.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/07/ADD-Tejas-Journeying-Tours-Travels-2.jpg)
![Jaunpur News: Two arrested with banned meat](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/12/ADD-Ravi-Shoo-Store-shahganj-Chandan-Agrahari.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/05/Lotus-Ladies-Hub-Jaunpur.jpg)
![Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-02-JNP.jpg)
![बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-01-ALD.jpg)