केन्द्रीय वाहन यार्ड महराजगंज का पुलिस महानिरीक्षक ने किया उद्घाटन
राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। केन्द्रीय वाहन यार्ड महराजगंज का बुधवार को तरुण गाबा (पुलिस महानिरीक्षक) लखनऊ द्वारा उद्घाटन किया गया। बता दें कि आलोक प्रियदर्शी पुलिस अधीक्षक रायबरेली की उपस्थिति में उद्घाटन किया गया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने वाहन यार्ड का निरीक्षण भी किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया।