नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पीजी कालेज में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पीजी कालेज में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
देवी प्रसाद शर्मा/चन्द्रेश यादव
आजमगढ़। नेता जी सुभाष चंद्र बोस पी.जी. कॉलेज देवगांव में बीएड प्रथम सेमेस्टर के छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रबंधक संतोष यादव सहित सभी शिक्षकों द्वारा मूल्यांकन के उपरांत महिला सशक्तिकरण ग्रुप को प्रथम पुरस्कार दिया गया जिनके रंगोली की थीम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थी जिसमें ग्रुप लीडर नेहा सिंह, कुसुम यादव, सुरभि जायसवाल, पूजा यादव, पूजा पाल आदि थे। द्वितीय पुरस्कार भारत ग्रुप एवं तृतीय पुरस्कार स्टार ग्रुप को प्रदान किया गया।
प्रबंधक ने रंगोली का महत्व बताते हुए कहा कि रंगोली सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के साथ सहयोग की भावना विकसित करती है एवं तनाव को भी दूर करती है। ऐसी प्रतियोगिता महाविद्यालय में होनी चाहिए। इस दौरान प्राचार्य डॉ. अशोक यादव, डॉ. सुरेश यादव विभागाध्यक्ष (शिक्षक शिक्षा विभाग), डॉ. सुनील यादव, डॉ. अभय यादव, डॉ. पूरन यादव, डॉ. अमित यादव, डॉ. पूनम विश्वकर्मा, डॉ अंजली चौहान, रामाश्रय यादव बड़े बाबू, आदर्श गुप्ता, पुष्पा यादव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे|
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/02/9999999999.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/07/ADD-Tejas-Journeying-Tours-Travels-2.jpg)
![Jaunpur News: Two arrested with banned meat](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/12/ADD-Ravi-Shoo-Store-shahganj-Chandan-Agrahari.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/05/Lotus-Ladies-Hub-Jaunpur.jpg)
![Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/01/ADD-Vaibhav-Verma-VC-1000.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/02/ADD-Pihu-Baloon-Decoration.jpg)
![Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-02-JNP.jpg)
![बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-01-ALD.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2020/12/ADD-Jaiswal-Enterprises.jpg)