आजमगढ़ क्षेत्र की 70 बसों को अधिकारियों ने लिया गोद, अपने स्तर से रखेंगे ध्यान
आजमगढ़ क्षेत्र की 70 बसों को अधिकारियों ने लिया गोद, अपने स्तर से रखेंगे ध्यान
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जनपद से संबंधित 07 डिपो की 70 बसों को ’परिवर्तन की ओर’ अभियान के तहत संबंधित अधिकारियों ने गोद लिया है। अब इन बसों में सुविधाएं इनके रखरखाव आदि की जिम्मेदारी भी इन अधिकारियों की होगी। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिए थे कि बसों को गोद लेकर अधिकारी व्यवस्था में सुधार करें।
निगम के एमडी संजय कुमार ने बताया कि इसकी कड़ी में अधिकारियों ने बसों को गोद लिया है। इसमें शाहगंज डिपो से अतरौलिया-प्रयागराज, भगासा-वाराणसी, शाहगंज-लखनऊ, शाहगंज-कौशांबी, शाहगंज-लखनऊ, मित्तूपुर-वाराणसी रूट की 10 बसों को उसी डिपो के अधिकारियों ने गोद लिया है। इसी प्रकार मऊ डिपो की 10, आजमगढ़ बलिया, बेल्थरारोड, दोहरी घाट डिपो की 10- 0 एवं अंबेडकरनगर डिपो से संचालित विभिन्न रूटों की 10-10 बसों को संबंधित डिपो के अधिकारियों ने गोद लिया है।
क्षेत्रीय प्रबंधक और सेवा प्रबंधक द्वारा प्रत्येक डिपो से दो दो बस गोद ली गई हैं। यह प्रक्रिया अन्य क्षेत्रों के सेवा प्रबंधक, क्षेत्रीय, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भी अपनाएंगे। एमडी के मुताबिक इससे बसों के रख-रखाव, संचालन आदि में सुधार आयेगा। यात्रियों का क्षेत्रीय अधिकारियों से सीधे जुड़ाव होगा और निकटता भी बढ़ेगी। यात्रियों की समस्याओं से क्षेत्रीय अधिकारी अवगत होंगे तथा समस्या का स्थानीय स्तर ही शीघ्र निस्तारण हो सकेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/11/photo_6280310916805407716_y-8.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/01/ADD-Durga-City-Hospital-Jaunpur-31122022.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/07/ADD-Tejas-Journeying-Tours-Travels-2.jpg)
![Jaunpur News: Two arrested with banned meat](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/12/ADD-Ravi-Shoo-Store-shahganj-Chandan-Agrahari.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/05/Lotus-Ladies-Hub-Jaunpur.jpg)
![Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/01/ADD-Vaibhav-Verma-VC-1000.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/02/ADD-Pihu-Baloon-Decoration.jpg)
![Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-02-JNP.jpg)
![बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-01-ALD.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2020/12/ADD-Jaiswal-Enterprises.jpg)