भाकियू एकता (फौजी) का बढ़ा कुनबा, 35 लोगों ने ली सदस्यता
अनिल कश्यप
हापुड़। भारतीय किसान एकता फौजी के राष्ट्रीय महासचिव यतेंद्र शर्मा व राष्ट्रीय सचिव मुकेश त्यागी और महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कविता शर्मा ने संयुक्त रूप से हापुड़ स्थित कैंप कार्यालय पर संगठन विस्तार करते हुए शाइस्ता को नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा समीना को नगर उपाध्यक्ष गुड्डी को नगर उपाध्यक्ष सकीना को नगर मंत्री संजीदा को नगर संगठन मंत्री सलमा को नगर सचिव महिला मोर्चा हापुड़ और रामवृक्ष गौतम को जिलाध्यक्ष लखीमपुर खीरी प्रवीण शुक्ला को प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश वह किशोर कॉलेज को युवा जिलाध्यक्ष बालाघाट मध्य प्रदेश और हरिओम कुशवाहा युवा जिलाध्यक्ष छतरपुर मध्य प्रदेश गरिमा साहू को जिलाध्यक्ष लखनऊ महिला मोर्चा भास्कर तिवारी रायबरेली को प्रदेश मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश जितेंद्र यादव को युवा जिलाध्यक्ष अलवर राजस्थान पवन कुमार को युवा नगर अध्यक्ष बिजनौर, अमित कुमार को युवा ब्लॉक अध्यक्ष हापुड़ और नदीम को युवा नगर अध्यक्ष हापुड़ के पद पर मनोनीत करते हुए कुल 35 लोगों को भारतीय किसान यूनियन एकता फौजी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर यतेंद्र शर्मा, कविता शर्मा, मुकेश त्यागी, सरदार राजेंद्र सिंह, कलवा प्रधान, धन्य चौधरी, मनीषा, परवीन आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।