JAUNPUR NEWS : पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिघरा में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित
JAUNPUR NEWS : पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिघरा में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित
डा. संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। ब्लॉकस्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता वर्ष 2022 पूर्व माध्यमिक विद्यालय तियरा बदलापुर में हुआ जहां विधायक प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, राम सहाय पाण्डेय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पेंशनर कल्याण परिषद, सत्यदेव सिंह रहे। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री/जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग रहता है। सफल नागरिक बनने के लिए भी खेलकूद अति आवश्यक है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश मिश्रा, मंत्री राय साहब यादव, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष नंद कुमार यादव, मंत्री कैलाश रजक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय तियरा के प्रधानाध्यापक विमल यादव, शिक्षामित्र एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष आनंद तिवारी, मनोज विश्वकर्मा, सुरेश यादव, गौरव यादव, आलोक यादव, सुरेश चौहान सहित सैकड़ों शिक्षक, शिक्षिका, /अनुदेशक, पंचायत प्रधान तियरा रमाशंकर उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।