गोरखपुर के दीपक मिश्र बने प्रदेश उपाध्यक्ष
गोरखपुर के दीपक मिश्र बने प्रदेश उपाध्यक्ष
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। अटल जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव द्विवेदी ने गोरखपुर निवासी दीपक मिश्र को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव द्विवेदी मानस पुत्र श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई ने बताया कि राष्ट्रकारी कार्यों व पार्टी की नीतियों के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन किया है। उत्तर प्रदेश में लोकतांत्रिक एवं एकात्म मानववाद एवं ऑटो डेमोक्रेसी के सिद्धान्तों के संरक्षण के लिए सक्रिय रहेंगे।
अटल जनशक्ति पार्टी इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है। अटल जनशक्ति पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दीपक मिश्रा एडवोकेट को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है। प्रदेश कार्यालय लखनऊ में आयोजित बैठक में अखिलेश त्रिवेदी प्रदेश उपाध्यक्ष मदन मोहन शर्मा प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग सहित तमाम बुद्धिजीवी एवं पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।