भारी बरसात से गिरा मकान, एक बच्चे की मौत, कई लोग घायल
भारी बरसात से गिरा मकान, एक बच्चे की मौत, कई लोग घायल
मुख्यमंत्री ने घटना पर जताया दुख, डीएम व एसएसपी ने जाना घायलों का हाल
बनवारी लाल कुशवाह
शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद के मोहल्ला बंसीनगर में भारी बारिश के चलते एक मकान भरभरा कर गिर गया। जिससे उसमें रहने वाले किराएदार उसके नीचे दब गए। घटना में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अधिकारी, एसएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया तथा घायलों का हालचाल जाना। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात से भारी बरसात हो रही है जिसके चलते मोहल्ला वंशी नगर में एक घर बरसात के चलते भरभरा कर गिर पड़ा। मकान में सभी किराएदार परिवार रह रहे थे।
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/09/05-1.jpg)
घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मकान में रहने वाले दो परिवार के सदस्य मलवे में दब गए। मकान में लोगों के दबने की घटना से अफरा तफरी मच गई। मोहल्ले के लोग बचाव कार्य मे जुट गए। इस दौरान लोगों की सूचना पर सीओ कमलेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, दमकल विभाग के लोग मौके पर पहुच गए। उन्होंने बचाव कार्य मे तेजी लाते हुए मलवे में दबे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान शिवम 5 पुत्र गिरीश बाबू को मृत घोषित कर दिया। मासूम बच्चे की मौत परिवार में हाहाकार मच गया। सभी का शिकोहाबाद के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। सूचना पर डीएम रवि रंजन, एसएसपी आशीष तिवारी ने घटना का जायजा लिया और उसके बाद अस्पताल में जाकर घायलों का हाल जाना। डीएम ने डॉक्टरों को घायलों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
मकान में दबकर घायल होने वाले लोगों में रीना 25 पत्नी सुनील कुमार, रोहित 20 पुत्र रामदीन, पुष्पा देवी 62 पत्नी रामदीन, पूनम 25 पत्नी गिरीश बाबू, शिवम कुमार 05 पुत्र सुनील, राजन 04 पुत्र गिरीश बाबू, पलक ढेड़ साल पुत्री गिरीश बाबू, चाहतनंद 28 पुत्र भारत, देव 07 पुत्र गिरीश बाबू निवासी वंशी नगर, राहुल भारत 31 विजय भारत निवासी कमला नगर आगरा है सभी का शिखा बाद के अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि मकान के मलवे में दबने से एक बच्चे की मौत व आधा दर्जन लोगों के घायल होने की घटना पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए गहरा दुख व्यक्त किया और घायलों की तत्काल राहत देने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/07/ADD-Tejas-Journeying-Tours-Travels-2.jpg)
![Jaunpur News: Two arrested with banned meat](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/12/ADD-Ravi-Shoo-Store-shahganj-Chandan-Agrahari.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/05/Lotus-Ladies-Hub-Jaunpur.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/02/ADD-Pihu-Baloon-Decoration.jpg)
![Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-02-JNP.jpg)
![बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-01-ALD.jpg)
![Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/01/ADD-Vaibhav-Verma-VC-1000.jpg)
![पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2020/06/Lotus.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2020/12/WEB-Final.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2020/12/ADD-Jaiswal-Enterprises.jpg)