पटवन के विवाद को लेकर एक की गोली मारकर हत्या, मारपीट में चार घायल
963166
पटवन के विवाद को लेकर एक की गोली मारकर हत्या, मारपीट में चार घायल
राकेश नालंदा, बिहार। चंडी थाना क्षेत्र के बेलधन्ना गांव में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक बुजुर्ग को गोली मार हत्या कर दिया। वहीं मारपीट की घटना में 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी एक ही परिवार के बताए जाते हैं। मृतक चंडी थाना क्षेत्र के बेलधन्ना गांव निवासी स्व.हरिनंदन यादव के (60) वर्षीय यशवंत गोप है।घायलों में उनका 3 पुत्र एवं एक चचेरा भाई शामिल है। घटना के संदर्भ में मृतक के भाई ने बताया कि मंदिर के पास की खाई सूखी हुई थी। जिसमें वे 3 दिनों से पटवन के लिए पानी गिरा रहे थे। आज गोतिया के लोग भज्जू यादव, नीतीश कुमार,राजेश गोप और वीरमणि यादव के द्वारा उसी खाई में मोटर लगा पटवन का कार्य किया जाने लगा।
जब उन लोगों ने इसका विरोध किया तो पहले तो लाठी डंडे चलने लगे। और देखते देखते गोलियां चलने लगी। इसी बीच एक गोली यशवंत गोप को लग गई। आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले कर जाने लगे। जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घायलों में यशवंत गोप के बेटे मंटू गोप, रोशन गोप, बच्चु यादव एवं चचेरा भाई धर्मवीर यादव शामिल है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी रेफर कर दिया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बदमाशों के द्वारा दर्जनों राउंड फायरिंग की गई। पूर्व से ही यशवंत गोप के गोतिया के लोगों ने करीब एक दर्जन बदमाशों को बुला कर रखा था। जिसने दहशत फैलाने के उद्देश्य से दर्जनों राउंड फायरिंग की। इसी गोलीबारी में यशवंत गोप की गोली लगने से मौत हो गई। मौत की पुष्टि के बाद सदर अस्पताल से लेकर गांव तक कोहराम मच गया। परिजनों की चीत्कार से गांव और अस्पताल गमगीन हो गया।
गोलीबारी से हुई मौत की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। वहीं गांव में सुरक्षा की दृष्टि से कैंप किए हुए हैं। चंडी थाना अध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।